प्रधानमंत्री मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास कर रहे हैं देखिये Live कवरेज

राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद आज भूमिपूजन के साथ शुरू जायेगा राम मंदिर का निर्माण। राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर सारे विश्व के हिन्दू जनमानस में काफी उत्साह है। लोग इस घडी का 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। कहते हैं इंतजार का फल मीठा होता है। आखिरकार लोगों को जिस वक्त का इंतजार था वह घड़ी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

अयोध्या: राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

 

 

अयोध्या: राम लला के समक्ष साष्टांग प्रणाम कर, पीएम मोदी ने की रामलला की पूजा।

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि स्थल पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में स्वागत किया।

अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर योग गुरु रामदेव, स्वामी अवधेशानंद गिरि, चिदानंद महाराज मौजूद हैं।

अयोध्या: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भूमिपूजन के लिए राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे।

राममंदिर निर्माण का ये ऐतिहासिक दिन पूरे विश्व को सामाजिक समरसता के साथ-साथ आत्म सत्ता का भी बौद्ध देगा। ये जो रामलला की जन्मभूमि है यहां से हम आध्यात्मिक संवेदनाओं का प्रसार देखेंगे: #अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर स्वामी अवधेशानंद गिरि

अयोध्या ने सभी को एक कर दिया है। अब ये देश पूरी दुनिया में अपना माथा ऊंचा उठाकर कहेगा कि हमारे यहां कोई भेद-भाव नहीं है: राम जन्मभूमि स्थल पर बीजेपी नेता उमा भारती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं, अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह में शामिल होने के लिए यहां से वो हेलिकॉप्टर में रवाना होंगे।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राम जन्मभूमि स्थल पहुंचीं।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर ‘राम लला’ की मूर्ति।

उत्तर प्रदेश:अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में और मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

योग गुरु रामदेव ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। रामदेव ने कहा,” 5 तारीख देश की ऐतिहासिक तारीख है। आज के दिन को सदियां याद करेगी। भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है।”