फिरोज़ाबाद में हुआ बड़ा सड़क हादसा 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद से आज एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जंहा पर आज सुबह 4:30 बजे लुधियाना से रायबरेली जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM गाड़ी से टकराकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जब कि 21 लोग घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिरोजाबाद के sp अनुसार बस में लगभग 45-50 लोग सवार थे। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया है।

रणविजय सिंह, SP ग्रामीण, फिरोज़ाबाद ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि आज सुबह 4:30 बजे एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी और उसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM गाड़ी से टकराई और नीचे गिर गई। घायल 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है व वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।