बाजीराव रणवीर सिंह की इस हरकत से मस्तानी दीपिका हुई पानी-पानी…

बॉलीवुड के राम और लीला को कौन नहीं जानता है ये दोनों स्टार जितने अपने काम के लिए जाने जाते है उतने  ही दोनों अपनी लव लाइफ के लिए भी मशहूर है. वैसे तो लीला थोड़ी शर्मिली है लेकिन राम तो बिल्कुल छबीले है. साल 2013 में आई फिल्म रामलीला ने ना केवल बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था बल्कि इस फिल्म ने काफी सालों के बाद संजय लीला भंसाली के करियर को भी उड़ान दें दी थी। वैसे तो संजय काफी मशहूर डायरेक्टर है लेकिन काफी सालों से संजय ने कोई ऐसी फिल्म नहीं कि थी जिसकी वजह से लोग उन्हें याद रख पाएं और ऐसे टाइम आई फिल्म रामलीला. जो एकदम से लीक से हटकर थी ऐसी कहानियां लोगों को देखों हुए सालों हो चुके थे. फिल्म लवर्स के लिए मानों ये फिल्म एक नया ही एक्सपीरियंस लेकर आई थी। फैंस ने भी इस फिल्म को काफी प्यार दिया था।

फैंस की तरफ से मिलने वाले रिस्पॉस की वजह से ही रामलीला को आज भी काफी पंसद किया जाता है. ना केवल फिल्म में बल्कि रियल जिंदगी में भी इस फिल्म ने राम को उनकी लीला से मिलवा दिया था। जी हां हम बात कर रहे है बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की. रामलीला ने इन दोनों ही रियल जोड़ी ही बना दीं थी। देखा जाए तो बॉलीवुड में काफी लव बर्ड है लेकिन दीपिका और रणवीर सिंह की बात ही कुछ और है। दोनों का ये रिश्ता काफी अनोखा है जब-तक इन दोनों की शादी नहीं हुई थी।

तब तक दोनों ने कभी अपने रिश्तों को लेकर नहीं बोला था लेकिन एक बात ये भी है कि दोनों को देखकर उनके रिश्तें की गहराई का अंदाजा हो जाता था जिसके लिए उन्हें बोलने की भी जरूरत नहीं थी। शादी से पहले तो रणवीर हमेशा ही दीपिका की तारीफों  के पुल बांधते हुए देखे जाते थे लेकिन शादी के बाद भी रणवीर सिंह के प्यार में कोई कमी नहीं आई है. वो जितना प्यार अपनी दीपू से पहले करते थे आज भी उतनी ही सिद्दत से उन्हें चाहते है। और जिसका नमूना वो टाइम आने पर दिखा भी देते है। और ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला है।

दरअसल दीपिका अपने काम के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है, दीपिका हमेशा ही अपने कोई न कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती है. जिन्हें उनके फैंस काफी पंसद भी करते है। दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरे पोस्ट की तो. उन्हें देखते ही उनके पति रणवीर सिंह  ने अपने दिल की बात बताने में टाइम वेस्ट नहीं किया। रणवीर और दीपिका दोनों ही बॉलीवुड के बेस्ट कपल है दोनों को साथ देखते ही उनके प्यार का पता चल जाता है। दोनों अक्सर एक दूसरे की फोटोज पर कामेंट करके अपना प्यार जाहिर कर ही देते है।इस बार भी रणवीर सिंह ने अपने अलग अंदाज में दीपिका की पोस्ट पर कामेंट किया है जिसे दीपिका के साथ साथ फैंस भी काफी पसंद कर रहे है।

Leave a Comment