बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपना पदभार संभाला

उत्तर प्रदेश (लखनऊ) उत्तर प्रदेश के भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज लखनऊ में अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, दीप्ती सीएम केशव प्रसाद मौर्या, तथा समेत कई मंत्री और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपना पदभार संभाला. लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के लखनऊ आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री माननीय भूपेंद्र चौधरी जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई देता हूं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर के प्रदेश स्तर तक संगठन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता और योग्यता रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह जी को प्रदेश का हर कार्यकर्ता जानता है। उनके संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने उन्हें 2-2 बार पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया। पिछले 5 वर्ष 6 माह से चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने यूपी सरकार में पहले स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में और फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। बिना किसी प्रोपेगेंडा के कैसे कार्य किया जाता है इसके उदाहरण चौधरी भूपेंद्र सिंह जी हैं।

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपना पदभार संभाला . नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को आज BJP की इस प्रदेश की बागडोर सौंपी है। यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य का काम आप लोगों के आर्शीवाद से मुझे मिला है ये कहीं न कहीं आप लोगों की ताकत है।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।