भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म हो गया है। आज विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड NDA में सीटों का बंटवारा हो गया। आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार और सुशील मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं जिनमे से 122 सीटें जनता दल यूनाइटेड के कहते में गई जबकि 121 सीटें भातरीय जनता पार्टी के खाते में आई हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने कोटे से 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। बीजेपी की पहली लिस्ट में ही अभी हल ही में शामिल होने वाली शूटर श्रेयसी सिंह को भी टिकट दिया गया है। श्रेयसी सिंह को जमुई से उम्मीदवार बनाया गया है।

बतादें कि अपने 122 सीटों में से जनता दल यूनाइटेड जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी देगी। और जनता दल यूनाइटेड 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 7 सीटों पर जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जबकि अपने 121 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 9 सीटें देंगी। और बीजेपी 112 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।