भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक हुए 64935 लोग अबतक 27 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीक

देश में लगातार कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 64,935 रोगियों के स्वस्थ हुए। इसके साथ देश में अबतक स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,13,933 हो गई है। अब कोविड-19 रोगियों के बीच भारत की रिकवरी दर सुधरकर 76.61 प्रतिशत हो गई है। पिछले कई महीनों से रोगियों के स्वस्थ होने की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आज भारत में रिकवरी की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 3.55 गुनी से अधिक है।

बतादें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताविक भारत में पिछले 24 घंटों में 78,761 नए मामले है। जिसके साथ देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 35,42,734 हो है। जिसमे से 27,13,934 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि देश में कोरोना के सक्रीय संक्रमित लोगों की संख्या 7,65,302 है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 948 लोगों की मौत हुई है। जिससे देश में अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 63,498 हो गई हैं।

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ एक दिन में सबसे अधिक जांच करने का एक और ऐतिहासिक रिकार्ड बना दिया है। पहली बार एक ही दिन में सबसे अधिक 10.5 लाख से अधिक की रिकार्ड संख्या में कोविड जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में 10,55,027 जांचों के साथ, भारत ने रोजाना 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच करने की राष्ट्रीय नैदानिक क्षमता को और सुदृढ़ बनाया है। अब तक कोरोना के 4,14,61,636 मरीजों की संख्या की जाँच की जा चुकी है।