भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। भूपेंद्र सिंह चौधरी इस समय विधान परिषद के सदस्य हैं। उनको उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज के कैबिनेट मिनिस्टर हैं। कई दिनों के मंथन के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “वरिष्ठ व जनप्रिय राजनेता श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी। “

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहज सरल व्यक्तित्व के धनी, मा0 कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी आपको उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं। निश्चित ही आपके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर अंत्योदय की संकल्पना के साथ आगे निरंतर बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें बधाई दी। कर्मशील राजनेता, कुशल संगठनकर्ता आदरणीय भूपेंद्र सिंह चौधरी जी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।