मशहूर कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुबन्ना का हुआ निधन पीएम मोदी ने जताया दुःख

मशहूर कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुबन्ना का आज हार्ट अटैक होने के कारण 83 साल की आयु में निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी है। शिवमोग्गा सुबन्ना हार्ट अटैक आने के बाद जयदेव हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जंहा पर उनकी मौत हो गई। कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुबन्ना को कई राष्ट्रिय अवार्ड मिले हैं। कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुबन्ना के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोगा सुबन्ना के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा ‘‘असाधारण रूप से प्रसिद्ध शिवमोगा सुबन्ना कन्नड़ गीतों और संगीत से प्यार करने वाले लोगों के लिए घर-घर में लोकप्रिय नाम था। उनके कार्यों की प्रशंसा की जाती है और इसी तरह कन्नड़ कविता की सर्वोत्तम कृतियों (जेम) को वर्तमान पीढ़ी से जोड़ने के लिए किए गए उनके प्रयास को भी सराहा जाता है। मैं उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति’’

बतादें कि सुब्बन्ना कन्नड़ भाषा के पहले गायक थे, जिन्हें पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘काडू कुडुरे’ में उनके गाए गीत ‘काडू कुडुरे ओडी बानडिट्टा’ के लिए दिया गया था।