मायावती अपने 64वें जन्मदिन पर बोली कांग्रेस के रास्ते पर चल रही मोदी सरकार

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। उन्होंने आज सुबह प्रेसकांफ्रेंस किया जिसमें उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर और बीएसपी संस्थापक काशी राम को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी काशीराम के सुझाये रास्ते पर चल कर दलित ,गरीब, कमजारों और लाचारों के साथ कड़ी रहती है। इसी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भी ऐसे ही था इसीलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बहार का रास्ता दिखाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ही तरह बीजेपी भी अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ के लिए सत्ता का दुरुपयोग करती है।

मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार भी कांग्रेस की तरह जनहित, जनकल्याण की योजनाओं पर ध्यान न देकर लोगों को बांटने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आज भी गरीबी, अशिक्षा, महंगाई, हिंसा और अराजकता का माहौल बना हुवा है। मायावती ने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।

मायावती ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी की राह पर चल रही है। यह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है। मायावती ने सीएए पर कहा कि यहां से जो मुसलमान पाकिस्तान गए हैं, वे भी जुल्म और ज्यादती के शिकार हैं, उन्हें भी यहां लाना चाहिए।