मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने आज पहला स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास बना दिया। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कुल 201 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के लिए महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, खेल में श्रेणी के लिए रिकॉर्ड बनाया। मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में 109 किलो भार उठाया। उन्होंने इसके साथ ही स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने कुल मिलाकर 201 किलो का वजन उठाया। बतादें कि मीराबाई चानू इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा कि टोक्यो के बाद कॉमनवेल्थ में मेरा पहला गेम था। मैंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुझे अपने प्रदर्शन से बहुत खुशी है। मुझे इससे आत्मविश्वास मिला है। मुझे दर्शकों से काफी समर्थन मिला। जब राष्ट्रीय ध्वज ऊपर जा रहा था तब सभी राष्ट्रगान जोर से गा रहे थे तो मैं भावुक हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है

 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीराबाई चानू की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत के लिए स्वर्ण पदक भी जीता, गेम का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनके सबसे नजदीक के प्रतिद्वंदी से 29 किलो ज्यादा वज़न उठाया है, ये दिखाता है कि उनके आस-पास भी कोई नहीं था

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जीत की बधाई दी है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मीराबाई चानू को उनकी जीत पर बधाई दी।