मुंबई के कुर्ला में स्थित नाइक नगर में 4 मंजिला इमारत गिरी 19 लोगों की मौत बचाव कार्य जारी

मुंबई के कुर्ला में स्थित नाइक नगर में आज रात १२ बजे के करीब 4 मंजिला इमारत गिरने की खबर आयी है। जिसके बाद मौके पर दमकल की टीम और पुलिस पहुंचकर रहत बचाव कार्य में जुट गई। अबतक कई लोगों को बचाया गया लेकिन लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। शाम तक 19 लोगों को मृत घोषित किया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुर्ला इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा कीहै। इसके अलावां पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई में इमारत गिरने से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि दी जाएंगी।

महाराष्ट्र मंत्री आदित्य ठाकरे ने कुर्ला भवन ढहने की साइट का दौरा किया। उन्होंने कहा, “मैं यहां कल रात भी आया था और बचाव अभियान जारी है। 2-3 लोग यहां से जिंदा निकले हैं, शायद और भी लोग निकल सकते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि मलबे से सभी सुरक्षित निकले।”

शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुडालकर ने कहा कि मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने की दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुंबई कलेक्टर निधि चौधरीने बताया कि यह जगह सरकार ने 1966 में दी थी और यह इमारत 1975 में बनी थी। मुझे BMC के अधिकारियों ने बताया है कि इस इमारत को बीच में एक बार टूटा-फूटा बताया था लेकिन इसको एक ऑडिट द्वारा इसे मरम्मत योग्य बताया है। इमारतों को टूटा-फूटा घोषित करना यह BMC काम है.

NDRF के डिप्टी कमांडर आशीष सिंह ने बताया कि अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन इसके सटीक आकंड़े अभी स्पष्ट नहीं है। इमारत की मंजिल एक के ऊपर एक आकार में गिरने के कारण भीतर जाने में समय लग रहा है।

मुंबई मुंबई महानगर पालिका के अनुसार मुंबई के कुर्ला में कल रात एक चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने के कारण बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, 12 लोगों को बचा लिया गया है और 11 को मृत घोषित किया गया है।