मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “बलरामपुर में 280 से अधिक गांव प्रभावित हैं। राहत कार्य युद्धस्तर पर हो उसको सुनिश्चित किया जाएगा।” इसके अलावां श्रावस्ती में बाढ़ प्रभावितों के लिए आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया जंहा पर उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण श्रावस्ती में 114 गांव प्रभावित हुए हैं। हर जनपद को राहत और बचाव के लिए प्रयाप्त सामाग्री उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया

 

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में राजस्व और कृषि विभाग की टीम गहन सर्वेक्षण करते हुए नुकसान का आकलन करे, जिससे किसानों को क्षतिपूर्ति की जा सके। इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के चारे का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। राहत पैकेट के वितरण में देरी न हो। राहत शिविरों में प्रकाश आदि का पर्याप्त प्रबंध होना चाहिए। यह संवेदना और सहयोग का समय है। हमारी पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न जलजनित/मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका होती है। साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने की भी आशंका रहती है। ऐसे में राहत शिविरों के समीप स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जाएं। यहां एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता जरूर रहे। अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश तथा डूबने से हुई जनहानि में दिवंगत हुए व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित की जाए तथा घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।