मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या महायोजना 2031 की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास की समीक्षा बैठक की। जिसमे अधिकारियों ने उनके सामने ‘अयोध्या महायोजना-2031’ का दिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सर्वांगीण विकास एवं विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की तरफ देश व दुनिया देख रही है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अयोध्या जी को विकास पथ पर अग्रसर करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप धर्म नगरी अयोध्या जी का समग्र विकास उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। अयोध्या महायोजना को 84 कोस की शास्त्रीय सीमा तक विस्तारित किया जाए। महायोजना में ईज ऑफ लिविंग के महत्वपूर्ण संकल्प को आधार बनाया जाए। अयोध्या जी नगर के नियोजित विकास के दृष्टिगत महायोजना के प्रस्तावों के क्रियान्वयन हेतु जोनल प्लान तैयार किए जाएं तथा विकास को नियोजित दिशा में आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसी भी दशा में अनियंत्रित, अनियोजित बसावट विकसित न हो। अयोध्या जी को ‘ग्रीन अयोध्या’ एवं सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाए। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के आसपास के क्षेत्र तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में ईको फ्रेंडली वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या महायोजना 2031 की समीक्षा बैठक की . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘अयोध्या महायोजना-2031’ में नगर की यातायात एवं परिवहन की सुचारु एवं सुगम व्यवस्था हेतु मल्टीलेवल पार्किंग एवं टर्मिनल विकसित किए जाएं। ऑफ सीजन में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से अधिकतम 02 KM एवं पर्व एवं त्योहारों पर अधिकतम 05 KM पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की जाए। तय मानकों के अनुरूप मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य किया जाए। प्रभावित लोगों के मुआवजे का कार्य तेज किया जाए। ‘अयोध्या विजन-2047’ की सभी योजनाओं को गुणवत्तायुक्त एवं तय समय में पूर्ण किया जाए।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।