योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को छह महीने के भीतर युवाओं को नियुक्त पत्र सौंपने के निर्देश दिए

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में जितने भी विभागों में पद खाली पड़े हैं उन्हें एक भरने के लिए एक अभियान चलाया जायेगा। और अगले छह महीने के अंदर सभी खाली पडे पदों को भरा जायेगा। आज अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अगले तीन महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने तथा छह महीने के भीतर ही युवाओं को नियुक्त पत्र सौंपने को कहा है।

आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी दफ्तरों और विभागों में खाली पडे पदों के बारे में जानकारी मांगी है और अधिकारियों को इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन भर्तियों में पूरी पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री न सख्त निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

आज मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि पिछले तीन सैलून में राज्य सरकार अब तक तीन लाख नियुक्तियां कर चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताविक मार्च 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अंतर्गत 1,37,253 नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

इसके साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1112, नगर विकास विभाग में 700, सहकारिता विभाग में 726, वित्त विभाग में 614, प्राविधिक शिक्षा विभाग/व्यावसायिक शिक्षा विभाग में 365 तथा उ.प्र. पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 6446 भर्तियां की गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में 69000, पुलिस विभाग में 16629 भर्तियां तथा उ.प्र. पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 853 भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इस प्रकार कुल 86482 भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इस प्रकार 300,526 भर्ती किये गए पदों एवं 86,482 प्रक्रियाधीन भर्तियों का कुल योग 3,87,008 है।