योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्मभूमि का दौरा किया और पूजा भी की। उन्होंने कहा, “ये हमारा सौभाग्य है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम के साथ-साथ अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़ने का मौका मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी हमारे धाम और तीर्थ हैं उन सबके विकास के साथ इनके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है, यह हमारा सौभाग्य है कि इस ब्रज की भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ मंगलम परिवार द्वारा अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ। मैं इसके लिए सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आगमन इसी धरा पर आज से करीब 5,000 वर्ष पहले हुआ था। यह ब्रज क्षेत्र की धरती है। यह वृंदावन है जहां लीलाएं घटित हुई थीं। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से लेकर गुजरात व महाराष्ट्र तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं किसी न किसी स्वरूप में बसी हुई हैं।

योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी सब जानते हैं, आज जो कुछ भी हम करते हैं। ‘परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्…’ उसके पीछे भगवान की ही वाणी है, भगवान का ही मंत्र है, उन्हीं का संदेश है, उन्हीं का उपदेश भी है। उन्होंने कहा कि इस बार श्रावण मास में अकेले काशी में लगभग एक करोड़ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने गए थे।

बतादें कि भगवान श्रीकृष्ण के 5249वां जन्ममहोत्सव आज यानि शुक्रवार को मनाया जाएगा। ब्रज के कण-कण में उल्लास है। अपने गोपाल के जन्मोत्सव को मनाने के लिए हर कोई उत्साहित है। कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होने देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान ही नहीं, सभी मंदिर और घर-घर में इसकी तैयारी हो चुकी हैं। मंदिरों और बाजारों को सजाया गया है। हजारों लोग ब्रज में पहुंच चुके हैं। अभी श्रद्धालुओं का आना जारी है।

शुक्रवार की रात घर-घर लड्डू गोपाल जन्मेंगे और शंख, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से ब्रज गुंजायमान होगा। मुख्य आयोजन श्री कृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन पर होगा। जहां स्वर्ण मण्डित रजत कामधेनु स्वरूपा गो प्रतिमा ठाकुरजी का प्रथम अभिषेक करेंगी।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।