योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली के दौरे पर थे। उन्होंने दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकत थी। जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज मा. राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट हुई। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद!

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। और उनसे प्रदेश को लेकर बातचीत की। बतादें की रामनाथ कोविंद भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज मा. राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट हुई। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद!

सबसे बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नई दिल्ली में नवनिर्वाचित माननीय उप राष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी से शिष्टाचार भेंट की। अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार!