योगी सरकार को मिली बड़ी उपलब्धी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला दूसरा स्थान अब प्रदेश में निवेश लाना होगा आसान

उत्तर प्रदेश योगी सरकार को आज बड़ी उपलब्धि हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राज्य व्यापार सुधार एक्शन प्लान 2019 की रैंकिंग जारी की । जिसमें आंध्र प्रदेश को स्थान जबकि उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला है। इससे पहले उत्तर प्रदेश 12वें रैंक पर था। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिलना योगी सरकार बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब प्रदेश में निवेश लाना आसान होगा। जिससे उद्योग लगेगें और उत्तर प्रदेश में लोगों को रोजगार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार में उद्योग धंधे हैं। आज की रैंकिंग से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश ने इस साल 11 पायदान की छलांग लगाई। 12वें पायदान से उठकर डायरेक्ट दूसरा स्थान हासिल किया। केंद्र सरकार की ओर से जारी रैंकिंग के मुताबिक पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश, दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश तीसरे पर तेलंगाना, चौथे स्थान पर मध्य प्रदेश, पांचवे स्थान पर झारखंड है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार सतत प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश द्वारा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग’ में गत वर्ष 12वें स्थान के सापेक्ष, इस वर्ष द्वितीय स्थान प्राप्त करना, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। सभी प्रदेशवासियों को बधाई।