रक्षाबंधन पर भी अव्यस्था की शिकार हुई महिलाएं : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक और हो नहीं सकता कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार पर भी महिलाएं भाजपा सरकार की अक्षम्य लापरवाही और अव्यवस्था की शिकार होने से नहीं बच सकीं। करोड़ो के प्रचार के बावजूद परिवहन सेवाएं बदहाल रहीं। कानून के रक्षक महिला पर भक्षक बनकर टूट पडे़। रक्षाबंधन पर भी अव्यस्था की शिकार हुई महिलाएं : अखिलेश

रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें भाइयों को राखी बांधने जाती है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा का भरोसा दिया था। लेकिन परिवहन विभाग और भाजपा सरकार की नाकामी के चलते महिलाएं घोर अव्यवस्था की शिकार हुई। पर्याप्त संख्या में बसें नहीं चलाई गई। महिलाएं घंटो-घंटो इन्तजार कर जब थक गई तो डग्गामार बसों, ट्रालियों में भरकर गई। बुलंदशहर में तो जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर बैठकर महिलाओं को यात्रा करते देखा गया। सिकंदराबाद, बांदा में महिलाएं सुबह से षाम तक बसों का इंतजार करती रह गई।

रक्षाबंधन पर भी अव्यस्था की शिकार हुई महिलाएं : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि परिवहन सेवाओं की अव्यवस्था के कारण महिलाएं परेशान रहीं वंही कानून व्यवस्था के रखवालों के निकम्मेपन के कारण व्यस्त सड़कों पर आवास पशु और सांड घूमते नजर आये जिनके हमलों से कई परिवारों में त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। शिकोहाबाद में सांड से टकराकर वाहन सवार महिला की मृृत्यु हो गई। वह ससुराल से मायके भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। खबरों के मुताविक उसके दो बच्चे घायल हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा में भाई को राखी बांधने जा रही 8 वर्ष की मासूम बच्ची की आवारा पशु के हमले से मृत्यु हो गई। नोएडा क्षेत्र में 15 अप्रैल, 28 अप्रैल, 30 मई और 18 जुलाई को भी आवारा पशुओं के हमले में कई जाने जा चुकी हैं पर इन पर कोई नियंत्रण नहीें है। आवारा पशु जनजीवन के लिए खतरा साबित हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाओं के मान सम्मान पर बड़े-बडे़ बयान देते रहते है पर उनके ही राज में थानों में भी महिलाएं यहां तक कि महिला सिपाही भी सुरक्षित नहीं है। एटा के अलीगंज थाने में तैनात दारोगा ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर खाकी को फिर शर्मसार किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा 0.2 सरकार का प्रशासनतंत्र पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उनकी टीम-9 भी अप्रासंगिक हो चली है। हर तरफ लूट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, भाजपा की इस सरकार में समाज का हर वर्ग दुःखी है और जल्द से जल्द इससे निजात पाना चाहता है।

बतादें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया था। जिसको लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला।