रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को बेसब्री से रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म शमशेरा का ट्रेलर का इंतजार था। शमशेरा फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

शमशेरा फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से रणबीर कपूर एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। शमशेरा फिल्म की पूरी टीम अब फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है। शमशेरा फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं।

शमशेरा फिल्म में रणबीर कपूर का दमदार रोल है। शमशेरा में अपने लुक का एक पोस्टर रिलीज किया है। साथ हि यह पोस्टर और इसमें रणबीर का लुक इस समय काफी चर्चा में है। इस पोस्टर में उनका लुक बहुत हि अलग और दिल को छू लेने वाला है।