रसूलपुर ग्राम पंचायत मझौटी में गाजे बाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

रामसनेहीघाट बाराबंकी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसको लेकर देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बनीकोडर क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम पंचायत मझौटी ग्राम पंचायत में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रसूलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सुरेश गुप्ता व मझोटी ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।

रसूलपुर ग्राम पंचायत मझौटी में गाजे बाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा . तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाया गया। रसूलपुर ग्राम पंचायत के दिलावलपुर सरोहा मियां का पुरवा व रसूलपुर गांव में व मझोटी ग्राम पंचायत के मझौटी गांव का अल्होरा गांव में ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान हर घर तिरंगा में भागीदारी बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम सुरेश गुप्ता ने अपने ग्राम पंचायत में सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर पर तिरंगा फहराए और तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और भारत माता वंदे मातरम के नारे के साथ ग्राम पंचायत गूंज उठा। इस अवसर पर कृपाशंकर यादव सुनील यादव इमरान खान आनंद कुमार बलदेव समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

बता दें कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत देश के सभी घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट सरकार ने रखा है। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू की गई है।