राज्यवार देखिये कोरोना की स्थिती

देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार तक देश में कोरोना के कुल 78,003 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से 26,235 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिन्हे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। साथ ही 2,549 लोगों की दुखद मौतें हो चुकी हैं। राज्यवार देखिये कोरोना की स्थिती क्या है। कंहा पर कितने मामले हैं।

राज्यवार देखिये कोरोना की स्थिती

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में देश में सभी राज्यों से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आये हैं। महाराष्ट्र में किसी एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1,495 नए मामले दर्ज किए गए और 54 लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले 25,922 के स्तर पर पहुंच गए और राज्य में अभी तक कुल 975 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुंबई के धारावी में कल कोविड-19 के कुल 66 नए मामले सामने आए, जिससे क्षेत्र में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 1,028 हो गए। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि राज्य में कुल 65,000 उद्योगों को परिचालन शुरू करने की अनुमति दे दी गई है, जिनमें से 35,000 उद्योग पहले ही उत्पादन गतिविधियां शुरू कर चुके हैं। इनमें कुल 9 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बसों से पिछले पांच दिन में लगभग 73,000 प्रवासी कामगारों को उनके राज्यों की सीमाओं तक छोड़ दिया गया है। 42,000 प्रवासियों को श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के माध्यम से उनके गृह राज्यों के लिए रवाना कर दिया गया है।

गुजरात : 364 नए पॉजिटिव मामले आने के साथ ही गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9,267 के स्तर पर पहुंच गई। कल अकेले अहमदाबाद में ही 292 पॉजिटिव मामले सामने आए। गुजरात सरकार ने लॉकडाउन के बाद राज्य में आर्थिक पुनरोद्धार के उपाय सुझाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। समिति से दो सप्ताह के भीतर अपनी अंतरिम रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। सीएमओ सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि समिति कोविड-19 के कारण प्रत्येक क्षेत्र को हुए क्षेत्रवार नुकसान का अनुमान देगी और क्षेत्रवार सिफारिशें देगी।

राजस्थान : राजस्थान में कोविड-19 के 66 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,394 हो गई। राज्य में अभी तक 2,575 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 122 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 28 महिलाएं उपचार के बाद ठीक हो गईं और अपने नवजातों के साथ घर लौट चुकी हैं। राजस्थान सरकार ने छह प्रमुख श्रेणियों में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने के लिए अनुमति दे दी है। इनमें राजमार्गों पर भोजनालय, मिठाई की दुकानें, ढाबे, हार्डवेयर की दुकानें, निर्माण सामग्री, इलेक्ट्रिक तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल दुकानें शामिल हैं। भोजनालय और मिठाई की दुकानें सिर्फ सामान घर ले जाने या होम डिलीवरी के लिए ही खोली गई हैं।

राज्यवार देखिये कोरोना की स्थिती

मध्य प्रदेश : पिछले 24 घंटों में 187 लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने से राज्य में इसके कुल मरीजों की संख्या 4,173 के स्तर तक पहुंच गई है। अच्छा संकेत यह है कि राजधानी भोपाल में कुल 884 मरीजों में से अभी तक 531 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे 60 प्रतिशत सुधार दर प्रदर्शित होती है। इसी प्रकार अभी तक इंदौर में 45 प्रतिशत, उज्जैन में 48 प्रतिशत, खरगोन में 57 प्रतिशत, धार में 46 प्रतिशत और खंडवा में 48 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। यह राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

गोवा : गोवा के कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा रातोंरात दोगुना होकर 14 के स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि सात नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और ये सभी ऐसे लोग हैं जिन्होंने लॉकडाउन की शर्तों में नरमी के बाद सड़क मार्ग से राज्य में प्रवेश किया है। इन सात मरीजों का बृहस्पतिवार की सुबह से ही दक्षिण गोवा में समर्पित कोविड-19 केन्द्र में उपचार किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश : मुख्य सचिव ने लोगों से राज्य भर में क्वारंटाइन केन्द्रों का प्रबंधन कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही लॉकडाउन में नरमी के बावजूद सभी बचाव और सुरक्षा के उपाय पहले की तरह लागू रहेंगे।

असम : असम में मुंबई से आए 7 मरीज और सहायक जो अभी तक क्वारंटाइन में थे, वे कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राज्य में कुल 86 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 39 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, 44 मामले सक्रिय हैं और 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

मणिपुर : मणिपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायकों और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर क्रमशः 3,000 रुपये से 4,500 रुपये, 2,250 रुपये से 3,500 रुपये और 1,500 रुपये से 2,250 रुपये कर दिया जाएगा।

मेघालय : मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सरकार और विपक्ष ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी लड़ाई के संकल्प पर सहमति जाहिर की।

मिजोरम : मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के बीच एनजीओ, चर्चों, राजनीतिक दलों, ग्राम और स्थानीय निकायों तथा स्थानीय/ग्राम स्तरीय कार्यबलों के साथ लॉकडाउन के बारे में और राज्य की योजना पर विचार-विमर्श के लिए एक परामर्श बैठक बुलाई है।

नागालैंड : नागालैंड में स्थानीय स्तर पर फंसे लोगों की आवाजाही का दूसरा चरण पूरा हो गया। 4 राहत शिविरों में 64 प्रवासी कामगारों को रखा गया है। अन्य 720 दिहाड़ी कामगारों और गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।

राज्यवार देखिये कोरोना की स्थिती

सिक्किम : राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को कोविड-19 मरीजों के उपचार और क्वारंटाइन के दौरान निकले कचरे के रख-रखाव, उपचार और निस्तारण के दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।

चंडीगढ़ : लॉकडाउन के कारण चंडीगढ़ में कुछ प्रवासी कामगार, तीर्थयात्री, पर्यटक, विद्यार्थी और अन्य लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों की सुचारु आवाजाही के चंडीगढ़ प्रशासन ने उनकी सहज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। आईएसबीटी-43 पर दो होल्डिंग केन्द्रों की स्थापना की गई है। होल्डिंग केन्द्रों में लोगों की चिकित्सा जांच की जाती है और पूरी यात्रा के दौरान उन्हें अपने पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र रखना होता है। होल्डिंग केन्द्र पर उन्हें लंच पैकेट दिया जाता है और रेलवे स्टेशन पर कोच के भीतर चढ़ने से पहले ही रात्रि भोजन के साथ पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाती है।

पंजाब : पंजाब सरकार प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने की सुविधा उपलब्ध करा रही है। अभी तक 90 से ज्यादा ट्रेन 1,10,000 प्रवासियों को पंजाब से उनके राज्यों को लेकर रवाना हो चुकी हैं। राज्य सरकार अभी तक इन प्रवासियों को भेजने पर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यय कर चुकी है। कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन में पिछले 50 दिनों से बंद पड़ी खाने की दुकानों विशेषकर हलवाई की दुकानों को अपना पुराना, बासी और सड़ चुकी खाद्य सामग्री को नष्ट करने के लिए कह दिया गया है। इसके अलावा पैकेज खाने को भी नष्ट करने के लिए कहा गया है, जिसकी एक्सपायरी डेट बीत चुकी है।

हरियाणा : मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आशा व्यक्त की कि केन्द्रीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण द्वारा एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के गिरवी मुक्त कर्ज की घोषणा से राज्य की 50 हजार एमएसएमई इकाइयों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का फायदा होगा। इसी प्रकार निर्मला सीतारमण ने संकट में फंसे एमएसएमई के लए 20,000 करोड़ रुपये के सब-ऑर्डिनेट कर्ज की घोषणा की, जिससे हरियाणा में लगभग 3,000 इकाइयों को भी फायदा होगा। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन के कारण राज्य में फंसे लोगों को निकालने के लिए 15 मई, 2020 से चुनिंदा रूटों पर विशेष बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। ये बसें सिर्फ हरियाणा के भीतर ही चलेंगी, लेकिन कोविड-19 से गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में उनका परिचालन नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में आत्म-निर्भरता लाने के लिए विभिन्न संस्थानों के माध्यम से भारत में विनिर्मित उत्पादों को बेचने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे देश और राज्य में उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यवार देखिये कोरोना की स्थिती

केरल : कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के संदेह के चलते कांग्रेस के 3 सांसदों और 2 विधायकों को 14 दिन तक क्वारंटाइन में जाने के लिए कहा गया है। वे केरल के लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ वायलार में एक सीमावर्ती चौकी पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों, आरडीओ, पत्रकारों सहित 400 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन में भेजा जा चुका है। वायनाड में मानंथवाड़ी पुलिस थाने के तीन पुलिस अधिकारियों के कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद थाने के सभी पुलिस अधिकारियों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। कल 10 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड संक्रमित मामले बढ़कर 41 हो गए। एक मलयाली नर्स की कुवैत में कोविड-19 के चलते मौत हो गई। कोविड के चलते केरल के 120 लोगों की विदेश में मृत्यु हो चुकी है।

तमिलनाडु : शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में सरकार 19 मई को विद्यार्थियों के परिवहन पर बयान जारी करेगी। राज्य में कोविड देखभाल केन्द्रों के रूप में 30 बिस्तर वाले पीएचसी चुने गए हैं। कल 509 नए मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु में कोविड संक्रमित लोगों की संख्या 9,000 से ज्यादा हो गई। अभी तक कुल मामले : 9227, सक्रिय मामले : 6984, मृत्यु : 64, डिस्चार्ज किए गए : 2176। चेन्नई में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5262 है।

कर्नाटक : गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 22 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से बेंगलुरु में 5, बीदर, मांड्या और गदग में 4-4, दावनगेरे में 3 और बगलकोट तथा बेलागावी में 1-1 मामला सामने आया। आज कलबुर्गी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कोविड के चलते आज दो लोगों की मृत्यु हो गई; जिसमें दक्षिण कन्नड़ में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और बेंगलुरु में 60 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु शामिल है। अभी तक कुल मामले 981 हो चुके हैं। 35 लोगों की मृत्यु हो गई और 456 लोगों को अभी तक डिस्चार्ज किया जा चुका हैं।

आंध्र प्रदेश : राज्य सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में और छूट देते हुए नियंत्रण क्षेत्रों और बफर जोन्स को छोड़कर किराना दुकानें खुलने की समय-सीमा बढ़ाते हुए दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार आरटीसी की विशेष बसों के माध्यम से हैदराबाद में फंसे लोगों को वापस लाने पर विचार कर रही है। पिछले 24 घंटों में 9,256 नमूनों की जांच के बाद 36 नए मामले दर्ज किए गए (इसके अलावा 32 अन्य मामले महाराष्ट्र, ओडिशा और बंगाल से जुड़े प्रवासियों से संबंधित हैं); 50 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कुल मामलों की संख्या 2,100 हो गई। सक्रिय मामले : 860, स्वस्थ हुए : 1192, मृत्यु : 48। पॉजिटिव मामलों में अग्रणी जिले : कुर्नूल (591), गुंटूर (404) और कृष्णा (351)।

तेलंगाना : फिलीपींस और अमेरिका से 312 लोगों को लेकर दो अन्य उड़ान बृहस्पतिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। कल तक कुल पॉजिटिव मामले बड़कर 1,367 हो गई, 939 लोग स्वस्थ हो गए, सक्रिय मामले 394 हैं और 34 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।