राहुल गांधी ने कहा कल 10 बजे बताऊंगा कि कैसे मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया

कोरोना महामारी की वजह से देश की अर्थव्यस्ता काफी बुरी दौर से गुजर रही है। इस मुद्दे पर अब सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सोमवार को एक वीडियो जारी करने का ऐलान किया है। इस वीडियो के जरिये वे देश में बिगड़ती अर्थव्यस्था के बारे में बात करेंगे। राहुल गाँधी अर्थव्यस्था के हर पहलु पर वीडियो श्रृंखला के जरिये बात करेंगे। इसकी जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर दी है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर लिखा,देखिए मेरी वीडियो श्रृंखला कि मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे नष्ट किया। मेरे सभी सोशल मीडिया चैनलों पर पहला वीडियो कल सुबह 10 बजे।

बतादें कि राहुल गाँधी अर्थव्यस्था क्र मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी से समय से ही अर्थव्यस्था को अपना सबसे बड़ा मुद्दा कर रखा है।