लम्बे इंतजार के बाद आज से शुरू जायेगा राम मंदिर का निर्माण कई नेताओं ने दी बधाई

राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद आज भूमिपूजन के साथ शुरू जायेगा राम मंदिर का निर्माण। राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर सारे विश्व के हिन्दू जनमानस में काफी उत्साह है। लोग इस घडी का 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। कहते हैं इंतजार का फल मीठा होता है। आखिरकार लोगों को जिस वक्त का इंतजार था वह घड़ी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

इसको लेकर लोग राम भक्तो को बधाई दे रहे हैं। पूरा सोशल मिडिया राम मंदिर निर्माण के बधाई संदेशो से भरा पड़ा है। सभी एक दूसरे को राम मंदिर निर्माण की बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी को राम मंदिर निर्माण की शुभ कामना दी उन्होंने ट्वीट क्र लिखा

जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।

प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई

जय श्री राम!

बिसि नगर कीजे सब काजा।
हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।।

श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्रीरामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लिखा भगवान श्रीराम भारतीय इतिहास, संस्कृति और हमारी आस्था के प्रतीक हैं। आज का दिन हर भारतीय के लिए हर्षोल्लास का दिन है। वर्षाें से हम सभी का सपना रहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा समस्त राम भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिवस की हार्दिक बधाई
आज श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर निर्माण के लिए ।।भूमि पूजन ।।माननीय प्रधानमंत्री !श्री नरेन्द्र मोदी जी !
के व्दारा किया जाएगा 500 वर्षों के संघर्ष में योगदान करने वालों को शत शत नमन

अखिलेश यादव ने लिखा जय महादेव जय सिया-राम जय राधे-कृष्ण जय हनुमान

भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व व श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें! आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरूषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा
जद्यपि सब बैकुंठ बखाना। बेद पुरान बिदित जगु जाना॥
अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ॥

अति प्रिय मोहि इहाँ के बासी। मम धामदा पुरी सुख रासी॥
हरषे सब कपि सुनि प्रभु बानी। धन्य अवध जो राम बखानी॥

प्रसाशन ने अयोध्या में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। अयोध्या में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। साथ ही कोरोना की वजह से लोगों को एक साथ इकठा होने की इजाजत नहीं है। प्रसाशन लोगों से दो गज की दुरी बनाने की लगातार अपील कर रहा है। आज पूरी रात सुरक्षा के इंतजाम को लेकर तैयारियां चलती रहीं।

राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर अयोध्या पूरी तरह से तैयार है पूरी अयोध्या को रोशनी से सजाया गया है। आज पूरी अयोध्या में दिवाली जैसा दृश्य दिखा हर तरफ दीपक और लाइटों से पूरी अयोध्या जगमग दिखी। अयोध्या ही नहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर पूरे प्रदेश के राम भक्तों ने दीपक जलाये। कई जगहों पर अखंड रामायण के पाठ हो रहे हैं।

पीएम मोदी के अयोध्या आगमन से पहले पूरे अयोध्या में रंग रोगन किया गया है। पूरे अयोध्या में राम से जुड़े हुए घटनाओं को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में श्री राम जी के जीवन को दर्शाया गया है। साथ ही सभी राम भक्तों को राम मंदिर बनने के लिए बधाई के पोस्टर भी लगाए गए हैं। पूरे अयोध्या शहर को रोशन किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। कहा जाता है की हनुमान जी की आज्ञा लिए बिना अयोध्या में कोई शुभ काम नहीं होता इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले हनुमानगढ़ी में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पारिजात का पौधा लगाएंगे। फिर प्रधानमंत्री आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ पर स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।