लेखपाल चक रामपुर का हुआ प्रमोशन रजिस्टार कानूनगो के पद पर हुए नियुक्त

बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील मुख्यालय पर तैनात लेखपाल राम यज्ञ सरोज जो ग्राम डिग्री, चक रामपुर,खुशेहटी, किठैइयां, सलेमपुर, बेलिया, गजपति पुर,गांव में नियुक्त थे। जिन्हें तहसील प्रशासन ने प्रमोशन देकर रजिस्टार कानूनगो के पद पर नियुक्त किया है। रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर नियुक्ति होने के बाद उक्त ग्रामों के जनमानस में काफी रोष व्याप्त है।

क्योंकि लेखपाल की कार्यशैली सेआम जनमानस काफी हद तक संतुष्ट व मुत्मैन था। किंतु तहसील प्रशासन उक्त लेखपाल की कार्यशैली राइटिंग योग्यता से संतुष्ट होने के कारण उन्हें तहसीलकार्यालय में रजिस्टार कानूनगो के पद पर नियुक्त आदेश जारी किया है। उपरोक्त लेखपाल महोदय का कार्यकाल 31 जनवरी 2023 तक है। उसके बाद वह सेवा मुक्त हो जायेगे। तहसील क्षेत्र की जनता उनके सेवा मुक्त होने के बाद भी उन्हें याद करती
रहेगी।

सूर्जमणिपांडेय दैनिकअवधकमेंटवीक