लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ से बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी ने जीते

उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर भगवा लहरा दिया है। आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटें समाजवादी पार्टी की लम्बे समय से गढ़ मानी जाती रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के दोनों गढ़ों को ध्वस्त कर दिया। आजमगढ़ से बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव को हराया। और रामपुर बीजेपी के घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम रजा को हराया।

बतादें कि आजमगढ़ सीट समाजवादी पार्टी की गढ़ रही है। आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव सांसद रहे हैं। उसके बाद अखिलेश यादव भी वंहा से सांसद रहे हैं। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की हार से पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत यह सिद्ध करती है कि एक बार चुनाव हारने के बाद भी वो वंहा की जनता के बीच बने रहे। लोगों का काम किया यह दिनेश लाल यादव निरहुआ की बड़ी जीत है।

इसके अलावां रामपुर सीट भी समाजवादी पार्टी की गढ़ रही है। रामपुर से आजम खान सांसद रहे हैं। आजम खान समाजवादी पार्टी के बड़े ही कद्दावर नेता हैं रामपुर उनकी कर्मभूमि है रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने इस गढ़ को भी ध्वस्त कर दिया। रामपुर सीट से बीजेपी प्रत्यासी घनश्याम लोधी ने सपा के उम्मीदवार आसिम रजा को लगभग 41 हजार वोटों से हराया। बतादें कि ये दोनों उपचुनाव अखिलेश यादव और आजम खान के लोकसभा से इस्तीफा देने की वजह से हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार की आजमगढ़ व रामपुर में डबल जीत प्रदेश की राजनीति में 2024 के चुनाव के लिए दूरगामी संदेश दे रही है। घनश्याम सिंह लोधी जी एवं दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जी को बधाई! प्रदेश की जनता-जनार्दन का इस संदेश के लिए आभार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन!

अमितशाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योगीआदित्यनाथ की सरकार द्वारा प्रदेश में स्थापित सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक विजय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचण्ड जीत पर देवतुल्य जनता का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।

जीत के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि यह जनता की जीत है। आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।