श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास में घुसी भीड़ ने की तोड़फोड़ प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन में घुसी भीड़ ने की तोड़फोड़। राष्ट्रपति भवन के अंदर जमकर बवाल काटा तोड़फोड़ की। श्रीलंका में हालात किसी के काबू में नहीं है। चारों और अराजकता का माहौल है। जिधर देखो उधर उधर प्रदर्शनकारी घूम रहे हैं। आज तो प्रदर्शनकारियों हद ही पार कर दी हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए और जमकर तोड़ फोड़ की। पुलिस और प्रदर्शनकरियों के बीच जमकर झड़प हुई जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अभी कहा पर हैं किसी को पता नहीं है। “राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.” अभी उन्हें कहां रखा गया है इसकी कोई जानकारी नहीं है। श्रीलंका की सेना प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी है।

प्रदर्शन के बीच खबर आ रही है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आ रही ख़बरों के मुताविक प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में घुसकर आग लगा दी। वंहा पर भी भीड़ तंत्र का कब्ज़ा हो गया। यह लोकतंत्र का एक काला दिन है। श्रीलंका के सभी इंस्टीटूशन ध्वस्त हो चुके हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि की श्रीलंका में आर्मी का साशन जल्द ही आने वाला है।

विरोध प्रदर्शन कवर करने वाले पत्रकारों पर सुरक्षा कर्मियों ने हमले की खबर है। जिस पर पत्रकार संघ ने मार्च निकाला। पीएमओ ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों पर हमले पर गंभीर खेद व्यक्त किया। मीडिया की स्वतंत्रता श्रीलंका में लोकतंत्र के लिए सर्वोपरि है।” उधर, श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने पत्रकारों पर हमले की निंदा की और पीएम पर भी निशाना साधा।