संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को ताज होटल के स्मारक संग्रहालय में श्रद्धांजलि दी। उनके साथ साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को ताज होटल के स्मारक संग्रहालय में श्रद्धांजलि दी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ना हर देश के लिए वैश्विक प्राथमिकता होनी चाहिए और आतंकवाद से लड़ना संयुक्त राष्ट्र के लिए एक केंद्रीय प्राथमिकता है। कोई भी कारण आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकता। आज की दुनिया में इसका कोई स्थान नहीं है। यहां इतिहास की सबसे बर्बरता वाली आतंकवादी घटनाओं में से एक घटी जिसमें 166 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा कि मैं पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता हूं, मैं उनके परिवारों, दोस्तों, भारतवासियों और दुनिया के अन्य हिस्सों के उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मुंबई में अपनी जान गंवाई।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।