सतीश शर्मा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बाराबंकी राम सनेही घाट : (भोलानाथ मिश्र) आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत घर घर तिरंगा लहराने के उद्देश्य से लोगों में जागरूकता पैदा कर सहभागिता करने के लिए एक तिरंगा रैली का आयोजन राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की अगुवाई में किया गया। रैली की शुरुआत ब्लाक परिसर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण के साथ हुई और तहसील स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हो गई।

जानकारी के अनुसार ब्लाक प्रांगण से शुरू तिरंगा यात्रा में हजारों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने राज्यमंत्री श्री शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिजय कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी रविशंकर पाण्डेय एडीओ पंचायत राजेश कुमार वर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। रैली के दौरान सड़क के दोनों तरफ स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कड़ी धूप के बावजूद रैली का भव्य स्वागत किया। रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा थामे गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, चेयरमैन जगदीश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह , जवाहरलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, राकेश लोधी, महेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, मुलायम सिंह यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर वर्मा , प्रमुख पूरे डलई रत्नेश सिंह मिंटू, दरियाबाद प्रमुख आकाश पांडे, भाजयुमो के रुपेश प्रताप सिंह लकी ,जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।