सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पर एन एच एम ब्लाक कार्यकारिणी का गठन हुआ

मान बहादुर सिंह की रिपोर्ट : रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के सीएससी बनीकोडर में आज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में जिला कमेटी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और जिला महामंत्री डॉक्टर रईस खान की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पर एन एच एम ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिनमें अध्यक्ष अनुराग पाठक सचिव सरिता देवी उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा महामंत्री मोहम्मद आरिफ कोषाध्यक्ष राहुल प्रजापति महिला संगठन मंत्री पूजा मिश्रा अंजली वर्मा संयुक्त महिला मंत्री रिंकू यादव सुनीता मौर्य स्नेह लता रीता सिंह तथा संयुक्त मंत्री आशुतोष व संयोजक सुमित बाजपेई को चुना गया है।