सिल्हौर और हाजीपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बाराबंकी रामसनेही घाट : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुवात की है। इसी अभियान के अंतर्गत गांव गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में सिल्हौर और हाजीपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा . आज सिल्हौर ग्राम पंचायत के प्रधान जवाहर लाल तिवारी और हाजीपुर के ग्राम प्रधान रामकरन यादव व अशरकपुर प्रधान बिर्जेश कुमार ने अपने अपने ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजराज सिंह ने भी भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों ने लोगों को देश भक्ती से सराबोर कर दिया। ये तिरंगा यात्रायें सिल्हौर ग्राम सभा हाजीपुर ग्राम सभा और अशरफपुर ग्राम सभा में निकली गई। यात्रा के दौरान लोगों को तिरंगा बांटे गए और 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई।

सिल्हौर और हाजीपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

इस तिरंगा यात्रा के दौरान सिल्हौर ग्राम पंचायत में वंहा के प्रधान जवाहर लाल तिवारी, सूर्यनारायण तिवारी, विवेक कुमार तिवारी, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। और हाजीपुर व अशरकपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हाजीपुर के ग्राम प्रधान रामकरन यादव व अशरकपुर प्रधान बिर्जेश कुमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजराज सिंह, हंसराज यादव, केशव राम मिश्रा, विंध्याचल मिश्रा, समेत कास्टेबल प्रह्लाद व रवि पाल एवं अन्य ग्रामीण तिरंगा यात्रा में शामिल रहे .

बतादें देश आजदी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है जिसको लेकर देश भर में तिरंगा यात्रायें निकली जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चला रही हैं। जिसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी ग्राम सभाओं में तिरंगा यात्रायें निकाली जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता भी भाग ले जाहे हैं।