सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। योगी सरकार ने 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है। वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ 16 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यूपी में 16 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी, शिक्षक है जबकि 11.52 लाख पेंशनर हैं। इस फैसले का लाभ इन सभी को मिलेगा।

बतादें की इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपने कार्मिकों को परिवार का हिस्सा मानती है। इसी प्रकार का भाव कर्मचारियों को आम जनता के प्रति रखना चाहिए, जिससे आम जनमानस को शासन की सुविधाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश के उन राज्यों में से है जिसने इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की। पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के लागू होने से स्टेट हेल्थकार्ड के माध्यम से राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स तथा उनके आश्रितों को सभी सरकारी अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान भारत के तहत आबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।