सुबेहा नगर पंचायत का हुआ सीमा विस्तार

बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील में स्थित सुबेहा नगर पंचायत को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सुबेहा नगर पंचायत का हुआ सीमा विस्तार . सरकार ने सुबेहा नगर पंचायत की सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत सुबेहा नगर पंचायत में अब कई नए गावं शामिल होंगे। और इन गावों का विकास तेज गति से होगा। सुबेहा नगर पंचायत में अब दो नए वार्ड बनेंगे और आबादी में 5800 की वृद्धि होगी।गुरुवार को योगी कैबिनेट की बैठक में सीमा विस्तार को मंजूरी मिल गई। जिसके बाद वंहा के लोगों में काफी खुशी का माहौल दिखाई पड़ा।

बतादें कि सुबेहा नगर पंचायत की सीमा विस्तार के लिए पलिया, मोहीउद्दीन सरांय के साथ थलवारा पंचायत के गांव निंदुरी, टिकुरी व खानपुर के सरांय चंदेल को शामिल करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने पर गजट प्रकाशित कर 16 से 22 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, नगर की आबादी 13700 है जिसमें 5800 की बढ़ोत्तरी होगी।

सुबेहा नगर पंचायत में अभी तक 11 वार्ड थे मगर अब 13 वार्ड होंगे। अधिकारियों के अनुसार, नगर का डिजिटल सर्वे कर पुराने वार्डों का नए सिरे से गठन कराए जाने की कवायद भी शुरू हो गई है। एक सप्ताह में वार्डों का गठन कर नए जुड़े क्षेत्र की मतदाता सूची को दुरुस्त कर ओबीसी रैपिड सर्वे का कार्य होगा।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।