सुबेहा हैदरगढ़ समेत बदले गए कई थानाध्यक्ष

 

बाराबंकी जिले में अचानक कई थाना अध्यक्षों को स्थान्तरित किया गया है। थाना अध्यक्षों को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर लगाया गया है। यह स्थांतरण शुक्रवार को हुआ पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बाराबंकी जिले के 8 थानों के प्रभारियों का ट्रांसफर एक थाने से दूसरे थाने में किया। आइये जानते हैं किस थानाध्यक्ष को कंहा भेजा गया।

सुबेहा हैदरगढ़ समेत बदले गए कई थानाध्यक्ष

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शुक्रवार की रात को रामनगर के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को टिकैतनगर का थाने का चार्ज सौंपा। मसौली थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह को देवा भेजा गया। टिकैतनगर के थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को हैदरगढ़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया। जबकि हैदर गढ़ के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार को रामनगर का थाना प्रभारी बनाया।

सुबेहा थाने के प्रभारी शिव नारायण सिंह को मसौली थाने का प्रभारी बनाया। जबकि कोठी थाने के प्रभारी संजीव कुमार सोनकर को सुबेहा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ डायल 112 के प्रभारी किरणकांत यादव को कोठी थाने का प्रभारी बनाया गया।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।