हाथरस में गैंगरेप की शिकार19 वर्षीय लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में तोड़ा दम देखिये इस पर हाथरस पुलिस का बयान

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार जिस 19 वर्षीय लड़की ने आज सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इस सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को निर्भया पार्ट-2 नाम दियाजा रहा है। इस लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंग रेप हुआ था। दरिंदों ने शिकार पीडि़ता बयांन ने दे सके इसके लिए उसकी जीभ भी काट दी थी और उसके रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी। पीडि़ता को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था वहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे दिल्‍ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया गया था। जंहा पर आज उसने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश हाथरस ASP प्रकाश कुमार से बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में शामिल चारों अभियुक्तों की पहले गिरफ्तारी की जा चुकी है, 376 डी सेक्शन के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित धनराशि की पहली किश्त 4,12,500 रुपये पीड़िता के परिवारवालों के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। पीड़िता का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जा रहा है। पीड़िता को SC/ST एक्ट में 4,12,500 रुपये की राशि दी गई थी और आज बाकी राशि दी जाएगी, कुल 10 लाख की आर्थिक मदद दी जा रही है। फास्टट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।

हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मौत मामले पर प्रशांत कुमार ADG, ने कहा कि हम मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाएंगे और कोशिश की जाएगी की केस को फास्ट ट्रैक करें और अधिकतम सजा दिलाये।