CAA पर बीजेपी का जागरूकता कैम्पियन लांच घर घर जायेंगे बीजेपी नेता

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जनजागरण अभियान की शुरुवात बीजेपी आज से कर रही है इस अभियान के जरिये पार्टी ने 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है. इसके जरिये भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्री और कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को CAA के बारे में जानकारी देंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े ने ता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे. अगले 10 दिन तक बीजेपी का यह अभियान चलेगा।

इस कर्म में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दिल्ली में, जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान शुरू करेंगी।

इसके अलावां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा, थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे. राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे. इसके साथ ही पूरे देश में भारतीय जानता पार्टी के बड़े बड़े ने जनसम्पर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।