CWG में भारत ने जीते 4 स्वर्ण पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में जीत दर्ज़ कर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावां मिश्रित युगल स्पर्धा ने टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल बैडमिंटन के फाइनल में जीत दर्ज़ कर स्वर्ण पदक जीता। CWG में भारत ने जीते 4 स्वर्ण पदक . बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक श्रीकांत किदांबी ने अपने सीडब्ल्यूजी व्यक्तिगत मैच में कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीता। बैडमिंटन युगल में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने कांस्य पदक जीता। सागर अहलावत ने पुरुषों की 92+ किलोग्राम मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता।बर्मिंघम में भारत ने 61 पदक जीते हैं, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक हैं .

CWG में भारत ने जीते 4 स्वर्ण पदक. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश के लिए पदक स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक जीतने वाले सभी . खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शरथ कमल और श्रीजा अकुला की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि “साथ मिलकर खेलने और जीतने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। @sharathkamal1 और श्रीजा अकुला ने शानदार टीमवर्क दिखाया है और टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता है। मैं उनके धैर्य और दृढ़ता की सराहना करता हूं। शरथ का राष्ट्रमंडल खेलों के उन सभी स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचना असाधारण है, जिनमें उन्होंने भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकांत किदांबी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने श्रीकांत किदांबी के राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे पदक पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि “भारतीय बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक श्रीकांत किदांबी ने अपने सीडब्ल्यूजी व्यक्तिगत मैच में कांस्य पदक जीता। ये उनका चौथा सीडब्ल्यूजी पदक है जो उनके कौशल और निरंतरता को दर्शाता है। उन्हें बधाई। वे नवोदित एथलीटों को यूं ही प्रेरित करते रहें और भारत को और भी गौरवान्वित करते रहें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों को रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “क्रिकेट और भारत का साथ अभिन्न हैं। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सीडब्ल्यूजी में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित रजत पदक की विजेता बनी। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट में पहली बार पदक मिलने के कारण, यह हमेशा विशेष रहेगा। टीम के सभी सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने पर तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा; “बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने के लिए तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पर हमें गर्व है। राष्ट्रमंडल के लिए जाने से पहले, तृषा ने मुझे गायत्री के साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने यह तय नहीं किया था कि अगर वह पदक जीतती हैं तो वह इसका उत्सव कैसे मनाएगीं। मुझे आशा है कि अब उन्होंने इसकी योजना बना ली होगी।:)”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सागर अहलावत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 92+ किलोग्राम मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “सागर अहलावत ने शानदार तरीके से मुकाबला किया! राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह खेलों में भारत के ‘पावरहाउस’ में से एक हैं और उनकी सफलता मुक्केबाजों की युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। आशा है कि वह भविष्य में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।”