ITBP के जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी 7 की मौत 30 घायल

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से एक दुखद खबर आ रही है जंहा पर हमारे 7 जवानों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 39 (37 ITBP और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस) के जवानों को ले जा रही बस का ब्रेक फेल हो गया जिसके बाद बस नदी के किनारे गिर गई। इस दुर्घटना में 7 जवानों की मौत हो गई है। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे जबकि 30 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दुःख जताया है।

इस दुर्घटना को लेकर डॉ सुजॉय लाल थाओसेन, DG, ITBP ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि यह एक बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। इसमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको एयर लिफ्ट करके श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई है।

ITBP के PRO, विवेक कुमार पांडे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है। ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना को लेकर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई ITBP कर्मियों की मृत्यु से मुझे काफी दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं .

बतादें कि ANI न्यूज एजेंसी के मुताविक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पुलिस 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे।

 

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।