जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 115 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की देखिये किसे कंहा से मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म हो गया है। आज विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड NDA में सीटों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री नितीश कुमार और सुशील मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं जिनमे से 115 सीटें जनता दल यूनाइटेड के खाते में गई।

जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने कोटे से 115 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जनता दल यूनाइटेड नेता बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा पार्टी द्वारा 115 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है इस सूची की खासियत यह है कि सभी समाजों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है और हमारे संकल्प के अनुसार इसमें महिलाओं को विशेष जगह दी गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में हमारे नेता ने समावेशी विकास किया है और इस सूची में समावेशी विकास के लिए सभी समाज का प्रतिनिधित्व है। महिला, महादलित समाज, अतिपिछड़ा समाज, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के साथ पिछड़े वर्गों का भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हमारा संकल्प है, समावेशी विकास के साथ-साथ समावेशी समाज की स्थापना।

देखिये किस को कंहा से टिकट मिला।