71वें गणतंत्र दिवस पर देखिये LIVE अपडेट

पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। सबसे पहले राजपथ पर भारत की अदम्य शौर्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर देश की सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति की झलक देखी । इस कार्यक्रम में लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान दिखे। इस खास मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दुनिया इस समय भारत की अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना देखा गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर भारतीय सेना के अलग-अलग रेजिमेंटों की परेड की कई राज्यों की झाकियों ने मन मोह लिया। राज्यों की झांकियो में भारत की विविधता की झलक दिखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर कर अभिवादन किया.

राष्ट्र गान के बाद राजपथ पर परेड का समापन हुआ. राजपथ से रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो।

सुखोई विमान Su-30 MKI ने दिल्ली के आसमान में 900 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से उड़ान भरी।

 

‘एरोहेड’ के फॉर्मेशन में 5 जगुआर डीप पेनेट्रेशन स्ट्राइक विमानों ने 780 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी

विंग कमांडर एसके चौहान के नेतृत्व में तीन डोर्नियर विमानों का ‘विक’ फॉर्मेशन।

भारतीय सेना के जाबांज

गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के विजेता

जम्मू-कश्मीर की झांकी

यूपी की झांकी में बाराबंकी की झलक देखने को मिली.

ओडिशा की झांकी में लिंगराज मंदिर की सुंदर प्रस्तुति की गई है.

राजपथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी में गौतम बुद्ध का संदेश दिखाया गया

गोवा की झांकी

तेलंगाना और असम की झांकी ने अपनी बनावट से सबको आकर्षित किया

छत्तीसगढ़, और राजस्थान झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों का मन मोह लिया.  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती झांकी।

राजपथ पर भारतीय सेना की परेड।

राजपथ पर नेवी ने बोइंग पी8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर

राजपथ पर भारतीय सेना का K-9 VAJRA टैंक को पेश किया गया

राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया

राजपथ पर भारतीय सेना की परेड।

राजपथ पर सेना की परेड शुरू।

राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो भी मौजूद रहे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे। उनको साथ ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो भी हैं। पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया।

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पीएम मोदी राजपथ पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया

राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को सलामी देते पीएम मोदी।

गणतंत्र दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे पीएम मोदी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंन्ह कोशियारी ने शिवाजी पार्क में फहराया तिरंगा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रहे मौजूद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

नितिन गडकरी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी हेडक्वाटर पर तिरंगा फहराया

ITBP के जवानों ने -20 डिग्री तापमान में 17000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में तिरंगा फहराया

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तिरंगा फहराया

RSS के हेडक्वाटर पर भैयाजी जोशी ने तिरंगा फहराया

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के चार मेट्रों स्टेशन बंद किये गए।ये स्टेशन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे