बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान – 28 अक्टूबर। दूसरे चरण का मतदान – 3 नवंबर। तीसरे चरण का मतदान – 7 नवंबर। चुनाव के नतीजे – 10 नवंबर को होगा।
बिहार में चुनावी महासंग्राम का विगुल बज चूका है। कोरोना के कारन बदले हालत के बीच यह पहला चुनाव होगा। विहार में चुनाव मुख्यतः नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रिय जनता दल के बीच होगा। बिहार चुनाव देश के सबसे बड़े राज्यों में है और ये चुनाव कोरोना काल का सबसे बड़ा चुनाव है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओँ की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगे। कोरोना के मरीज मतदान के अंतिम समय में वोट डाल सकेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे। एक बूथ पर होंगे सिर्फ 1,000 मतदाता। कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे। इस बार वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा। बड़ी- बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकते हैं। बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे