अयोध्या पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने कहा श्रद्धालुजन घर पर दीप जलाएं श्रीरामचरितमानस का पाठ करें

अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी अयोध्या पहुंच कर हो रही तैयारियों की समीक्षा की। जिसके बाद योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कई शताब्दियों की प्रतीक्षा अब पूर्ण हो रही है, व्रत फलित हो रहे हैं, संकल्प सिद्ध हो रहा है। सभी श्रद्धालुजन घर पर दीप जलाएं। श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।
प्रभु श्री राम का आशीष सभी जनों को प्राप्त होगा। भूमि पूजन के कार्यक्रम का दूरदर्शन पर प्रसारण किया जायेगा अतः सभी से आग्रह है कि अपने घरों से ही इसे देखें। अयोध्या आने का प्रयास न करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे वंहा पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में जा कर आरती और पूजापाठ भी की। राम लला के दर्शन किये। जिसके बाद उन्होंने कहा श्रीअयोध्या जी में श्रीरामलला विराजमान के दर्शन कर लोकमंगल हेतु प्रार्थना की। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का अंत होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के साथ-साथ देश और दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा जब प्रधानमंत्री मोदी जी अयोध्या में लगभग 500 वर्षों की इस परीक्षा के परिणाम के साथ भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि इसके महत्व को समझते हुए, यहां अयोध्या में कार्यों का अवलोकन करने के लिए मैं स्वयं आया हूं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयोजन श्री राम जन्म भूमि न्यास का है। लेकिन बाहर सुरक्षा व्यवस्था आदि देखने, निरीक्षण करने के लिए हम यहां आए हैं, कहीं भी कोई कोताही न बरती जाए, हम लोगों ने इसके लिए पूरी तत्परता के साथ तैयारी की है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल को मजबूती से लागू करने पर प्रशासन का मुख्य फोकस है। प्रसाशन इसे देख रहा है वही लोग अयोध्या आये जो आमंत्रित हो। शेष सभी लोग अपने घरों में रहें। इस ऐतिहासिक छण के साक्षी बनने के लिए सभी अपने घरों में दिप जलाएं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्माचार्यगण मंदिरो को सजाएँ दीपोत्सव का कार्यक्रम करें। अखंड रामायण का पाठ करें। इसके साथ ही अपने उन पूर्वजों को याद करें जिन्होंने श्री रामजन्मभूमि के लिए अपना बलिदान दिया था। जिनका सपना था की राम मंदिर बने लेकिन उस समय नहीं बन सका उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना कल ख़त्म होने के बाद हमारा प्रयास होगा कि देश भर की जिलों से श्रद्धालुओं को यंहा पर लाने के लिए एक व्यवस्थित कार्यक्रम तैयार करेंगे।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण पर नकारात्मक टिप्पणी न करें, हर व्यक्ति के इतिहास के बारे में और कृत्यों के बारे में देश और दुनिया जानती है, किसी को कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। हरेक व्यक्ति के बारे में पुरे देश की जनता जानती है। राम मंदिर का निर्माण कार्य आजादी के तुरंत बाद सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के साथ शुरू हो सकता था। परन्तु जब लोगों के लिए देश से महत्वपूर्ण सत्ता हो जाती है तो वे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहले ही कहा था सुप्रीम कोर्ट से जो भी निर्णय आएगा हम उसे लागू करेंगे। हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपील करते हैं कि 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमिपूजन शिलान्यास कार्यक्रम में अयोध्या धाम में केवल आमंत्रित लोग ही पधारेंगे। बाकी लोग अपने घरों से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनेंगे।