तेलांगना पुलिस ने टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया

बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर गिरफ्तार हो गए हैं। तेलांगना पुलिस ने टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया है। टी राजा सिंह ने पैग़ंबर मोहम्मद पर कथित विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन हो रहे थे। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत पकड़ा गया है। उसके खिलाफ दर्ज़ 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल था। मंगलहाट पुलिस ने उस पर पीडी के आदेश को अमल में लाया। उसे सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है।

बतादें कि बीजेपी के तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने पैग़म्बर-ए-इस्लाम के खिलाफ विवादित दिया था। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। इसके साथ ही तेलंगाना पुलिस ने टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में उन्हें पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। टी राजा के ख़िलाफ़ आईपीसी की धार 295(ए), 153 (ए) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।