मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे . कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतगणना के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया।

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे . कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा।

 

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।