शरजिल इमाम के विडिओ पर बोले गिरिराज सिंह कैसे मान लू की इनका खून शामिल है यहाँ की मिट्टी में

शरजिल इमाम के भड़काऊ विडिओ पर अब राजनीती तेज हो गई है। संबित पात्रा के बाद अब केंद्रीय मंत्री ग‍िर‍िराज सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वी क्या है। गिरिराज सिंह ने विडिओ के साथ ट्वीट कर लिखा ये कहते है “सभी का खून है शामिल यहाँ की मिट्टी में..किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है” इन ग़द्दारों की बात सुनकर कैसे मान लू की इनका खून शामिल है यहाँ की मिट्टी में?? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे।

बतादे कि इससे पहले शाहीन बाग में चल रहे CAA के खिलाफ प्रदर्शन का एक विडिओ संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अगर ये वीडियो एंटी नेशनल नहीं है तो क्या है? उन्होंने कहा कि यह विडिओ आने के बाद शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है। यह विडिओ शरजील इमाम का है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक विडिओ शेयर करते हे लिखा संबित पात्रा ने कहा कि दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें: इस विडिओ में एक शख्स कह रहा कि असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी Chicken Neck” मुसलमानो का है। इतना मवाद (कूड़ा) डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके। सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा। अगर ये वीडियो एंटी नेशनल नहीं है तो क्या है?