संबित पात्रा को हुआ कोरोना अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबित पात्रा बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं और टीवी डिबेट में अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किये.