STF ने मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया जानिए पूरी खबर

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे को आज उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर मार गिराया। पहले एनकाउंटर में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद विकास दुबे की मौत हो गई है। इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने एनकाउंटर की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक जब पुलिस विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर ला रही थी उस दौरान गा​ड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसमें हुई मुठभेड़ में वो मारा गया।

कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें उसे गोली लगी जिसके बाद विकास दुबे को अस्पताल ले गए अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

मोहित अग्रवाल, IG कानपुर रेंज ने बताया की इस एनकाउंटर में पुलिस के चार लोग घायल हुए है, उनका इलाज चल रहा है। गाड़ी पलटने का ​फायदा उठाकर विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जिसमें हुई मुठभेड़ में अपराधी विकास दुबे घायल हुआ जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

इस एनकाउंटर पर अब सवाल भी उठने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

बतादें कि कल कानपुर में 8 पुलिसवालों हत्या करने वाले 5 लाख के इनामी विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था ।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास दुबे की जानकारी दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था । नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उज्जैन के SP, मनोज कुमार सिंह बताया था कि विकास दुबे ने पहले अपना नाम और आईडी गलत बताई।गंभीरता से पूछताछ करने पर उसने विकास दुबे नाम बताया।कंफर्म करने के लिए हमने यूपी SSP से संपर्क किया।वहां से फोटो मंगवाकर तफ्तीश की। हमने उसे यूपी STFकी टीम के हवाले कर दिया है। टीम उसे लेकर यूपी रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। हम लगातार यूपी पुलिस के संपर्क में हैं। जो भी सबूत हमें मिलेंगे हम उनके साथ साझा करेंगे।