द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बनी

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा होने के साथ द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बनी। इसके साथ द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुई। राष्ट्रपति चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित किये गए। जिसमें से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 2824 प्रथम वरीयता वोट पड़े जिनकी वैल्यू 6,76,803 है। जबकि राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 5,28,491वैल्यू के वोटों की आश्यकता थी। और यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनका मूल्य 3,80,177 हुआ। राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा को पराजित किया।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा “द्रौपदी मुर्मू जी एक असाधारण विधायक और मंत्री रही हैं. झारखंड के राज्‍यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा है. मुझे यकीन है कि वे उत्‍कृष्‍ट राष्‍ट्रपति साबित होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्‍व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट के कई मंत्रियों और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी।

 

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।

दिल्ली: नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने आवास के बाहर केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के नेताओं और मीडिया का अभिवादन स्वीकार किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनको बधाई दी।उन्होंने ट्वीट कर लिखा “भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है। भारत माता की जय।”
बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनको बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद। देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया। अब सरकार संविधान की सही मंशा के हिसाब से उनके उत्तरदायित्वों को निभाने में उन्हें सहयोग करे ताकि जन अपेक्षा पूरी हो व देश का मान-सम्मान भरपूर बढ़े।”
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव एक प्रामाणिक और समावेशी भारत का उदाहरण है।”
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि गांव, गरीब, किसान, झुग्गी-झोपड़ी का इंसान भारत का राष्ट्रपति बन सकता है। राष्ट्रपति पद किसी भी देश का उच्च संवैधानिक पद होता है। मैं समझता हूं कि देशवासियों के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ और नहीं हो सकती है .
https://twitter.com/AHindinews/status/1550141135859118081?s=20&t=rcqC1OgmhfeWg4GAqW09cg
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।
https://twitter.com/AHindinews/status/1550132434267951104?s=20&t=rcqC1OgmhfeWg4GAqW09cg
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA ने कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी, समर्पित जनसेवी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया आज वो देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई है। यह भारत के लोकतंत्र की खुबी है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुँचना,देश के लिए स्वर्णिम क्षण हैं,मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है। इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है। एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।