भारत को मिलेगी सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता!, चीन-पाक समेत 55 देशों का समर्थन

भारत को संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता मिल सकती है। एशिया-प्रशांत समूह के 55 देशों ने सुरक्षा परिषद में भारत को अस्थाई सदस्यता देने का समर्थन किया है। यह सदस्यता साल 2021-22 के लिए होगी। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
पिछले कुछ समय से भारत सुरक्षा परिषद में बदलाव की बात करता रहा है, ऐसे में अगर भारत उसका सदस्य बनता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत होगी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब भारत सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बनेगा। इससे पहले भी वह सात बार इस श्रेणी में शामिल हो चुका है।