अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती ने कहा मैंने सुशांत से एक रूपये भी नहीं लिए

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने जाँच शुरू कर दी है। जाँच का सिकंजा उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कसता जा रहा है। रिया चक्रवर्ती से अबतक मुंबई पुलिस और ED पूछताछ कर चुकी है। अब उनसे सीबीआई कभी भी पूछताछ कर सकती है इसी बीच आज रिया चक्रवर्ती ने कई टीवी चैनलों से बात कर अपना पक्ष रखा है।

रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि उन्होंने सुशांत सिंह से किसी भी प्रकार से कोई पैसा नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी एक कम्पनी थी जिसमें मै मेरा भाई और सुशांत तीनों हिस्सेदार थे। लेकिन उस कंपनी में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा अकाउंट स्टेटमेंट अब पब्लिक डोमेन में है। मैंने सुशांत से एक रूपये भी नहीं लिए हैं।

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि मैंने अपने चाहने वाले को खोया है लेकिन लोग मुझे दुःख भी नहीं मानाने दे रहे। मै लगातार जाँच एजेंसियों के निशाने पर हूँ। मई जाँच में सहयोग कर रही हूँ और आगे भी करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि मै भी चाहती हूँ कि सुशांत सिंह को इंसाफ मिले। रिया चक्रवर्ती ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी को प्यार करना एक क्राइम हो गया है।

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि इस केस में मेरे खिलाफ मिडिया ट्रायल चल रहा है। लोगों ने मुझे न जाने क्या क्या कह दिया है। जाँच से पहले ही लोगों ने फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जाँच पूरी होने तक इंतजार क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मई जानना चाहती हूँ कि 8 जून से 14 जून के बीच में क्या क्या हुआ। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन नीतू के बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है। अगर सुशांत अस्वस्थ था तो वो उसे छोड़कर क्यों चली गई।