कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया

कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया . उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ के ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश उस समय एक संक्रमण के दौर से गुजर रहा था। पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के कारण दंगे हो रहे थे। कल्याण सिंह जी ने उन स्थितियों में प्रदेश की बागडोर संभाली थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा इस नवनिर्मित कैंसर इंस्टिट्यूट में स्थापित हुई है। संस्थान का नामकरण हमारी सरकार ने श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के नाम पर ही रखा है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास व्यक्त करता हूं कि यह संस्थान उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के नागरिकों को कैंसर से मुक्ति देकर उनके जीवन को कल्याण के पथ पर अग्रसर करने में सहयोगी होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश ने बेहतरीन कार्य किया है, जिसे प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।

कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यह प्रदेश का पहला कैंसर इंस्टिट्यूट है जो वर्तमान में 734 बेड्स का है जिसे भविष्य में 1,200 बेड्स तक बढ़ाया जा सकता है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कल्याण सिंह जी के नाम के अनुरूप ‘कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट’ प्रदेश के कल्याण का कारक बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद हम सभी की स्मृतियों में सुशासन वाली पहली सरकार वर्ष 1991 में बनी श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की ही सरकार थी। उन्होंने प्रत्येक तबके के हितों के साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी कार्य की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह समग्र ग्रामीण विकास की जिस कार्ययोजना को वर्तमान में हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है, उसके तहत हर ग्रामीण क्षेत्र में LED लाइट की जगमगाहट प्रदेश के समग्र विकास की तस्वीर प्रस्तुत करती है।

जब प्रदेश संक्रमण के दौर से गुजर रहा था, पूर्व की सरकारों की नीतियों के कारण जगह-जगह दंगे हो रहे थे, आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी, उन परिस्थितियों में कल्याण सिंह जी ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उन्‍होंने सुशासन की जो नींव रखी थी, वही प्रदेश के समग्र विकास का आधार बन रही है। श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का कार्यकाल बहुत सीमित समय का था, लेकिन अपने सीमित समय के कार्यकाल में ही उन्होंने साबित कर दिया कि सरकार की ‘धमक’ कैसी होनी चाहिए।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।